Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) की फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म मस्ती 4 रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर खबरों में बनी हुई है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 को रिलीज हुए अब 3 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद फिल्म की कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म मस्ती 4 की कमाई में तीसरे दिन भी खास सुधार देखने को नहीं मिला। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Image Source: Mastiii 4 Movie
'मस्ती 4' ने किया इतना कलेक्शन
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 एक बार फिर से अपनी कलेक्शन रिपोर्ट को लेकर खबरों में है। फिल्म मस्ती 4 का पहले दो दिनों का कलेक्शन कमाई कुछ खास नहीं रही। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये कमाए है, जो दूसरे दिन के मुकाबले मजह 25 लाख रुपये ज्यादा है। फिल्म मस्ती 4 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की कुल कमाई 8.50 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, अब देखना होगा असल आंकड़ों में कितना बदलाव देखने को मिलने वाला है।
'मस्ती 4' में नजर आए ये सितारे
मिलाप जवेरी (Milap Zaveri) के निर्देशन में बनी फिल्म मस्ती 4 में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी (Arshad Warsi), नरगिस फखरी (Nargis Fakhri) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), जेनिलिया डिसूजा (Genelia D'Souza), एल्नाज नोरोजी (Elnaaz Norouzi), रूही सिंह (Ruhi Singh), शाद रंधावा (Shaad Randhawa) और आफताब शिवदासानी भी अहम रोल में है। फिल्म मस्ती 4 की की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
