Main Vaapas Aaunga Box Office: 'चांद मेरा दिल' को वेदांग-शरवरी स्टारर ने चटाई धूल, कमाए इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 13: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने 13वें दिन 'चांद मेरा दिल' के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है।

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 13: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) 12 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती हफ्ता इस मूवी का कुछ खास नहीं रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे यह पटरी पर आ गई है। दूसरे वीकेंड में 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, जिसे देखकर मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। तब से लेकर अब तक यह मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का बिजनेस कर रही है। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये अब तक कमा लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में शूट किया था 'Ghis Ghis Ghis' गाना, Akshara Singh ने बताया सच)

Imtiaz Ali film beats Chand Mera Dil Collection

'मैं वापस आऊंगा' ने तोड़ दिया 'चांद मेरा दिल' के कलेक्शन का रिकॉर्ड

13दिनों में इतने करोड़ हुई 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई

Sacnilk ने 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर जो अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की रोमांटिक ड्रामा ने 13वें दिन 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.45 करोड़ रुपये छापने में कामयाब रही है। मंगलवार को यह कलेक्शन 3.10 करोड़ रुपये रहा था। यह मूवी दूसरे हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई कर रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2: दीपिका पादुकोण के 'वेरोनिका' किरदार से हुई तुलना पर Kriti Sanon ने किया रिएक्ट, बोलीं 'लोगों की अक्सर...')

'चांद मेरा दिल' को 'मैं वापस आऊंगा' ने दी मात

विवेक सोनी के निर्देशन में बनी लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने का लाइफटाइम कलेक्शन 29.09 करोड़ रुपये रहा था। महज 13 दिनों के अंदर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने 'चांद मेरा दिल' के लाइफटाइम बिजनेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। 'मैं वापस आऊंगा' को देखकर दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की है। फिल्म में बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर भी अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

End of Feed