Maidaan Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म को एडवांस बुकिंग में मिली शानदार शुरुआत, बिके इतने टिकिट्स

Ajay Devgn's Maidaan Advance Booking: अमित शर्मा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' 11 अप्रैल यानी ईद के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के रिलीज से पहले 9 हजार से ज्यादा टिकिट्स बिक चुके हैं।

Ajay Devgn's Maidaan Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'मैदान' (Maidaan) की रिलीज का इंतजार फैन्स ने बहुत लंबे समय तक किया है। निर्माताओं ने इस फिल्म को रिलीज करने के लिए 11 अप्रैल यानी ईद का दिन चुना है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जो दर्शकों को पसंद आया। ईद की छुट्टी होने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ने टिकिट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है।

Maidaan Box office

अजय देवगन की 'मैदान' प्रीमियर की रात लगभग 1.75 से लेकर 2 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। हालांकि ईद की छुट्टी पर लगभग यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है। इस फिल्म ने टॉप नेशनल चेंस पर अब तक 9 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। इस फिल्म फुल स्केल के साथ 11 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाएगा।

End of Feed