Madgaon Express Box Office Collection Day 1: एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने 'मडगांव एक्सप्रेस' से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। कुणाल खेमू की इस फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अरुण तिवारी, नोरा फतेही, छाया कदम मुख्य भूमिका में है। फिल्म को रितेश सिंंद्धवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म को पहले दिन दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
Madgaon Express Collection (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 1: पहले दिन ही फुस्स हुई रणदीप हुड्डा की फिल्म, कमाए इतने करोड़
रिपोर्ट के अनुसार, मडगांव एक्सप्रेस ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग मिली। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा। फिल्म वीकेंड पर तगड़ी कमाई करेगी। मडगांव एक्सप्रेस के साथ बॉक्स ऑफिस पर रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर भी रिलीज हुई है।
स्वातंत्र्य वीर सावरकर को मडगांव एक्सप्रेस ने छोड़ा पीछे
रणदीप की फिल्म वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। ओपनिंग डे पर मडगांव एक्सप्रेस ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर से ज्यादा कमाई की है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' और अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' भी हाल ही में रिलीज हुई थी।
मडगांव एक्सप्रेस की कहानी
मडगांव एक्सप्रेस की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है। तीनों बचपन में एक साथ गोवा जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन तीनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाते हैं। तीनों रीयूनियन का प्लान बनाते हैं और फिर से गोवा जाने की तैयारी करती है। गोवा जाने के लिए मडगांव एक्सप्रेस लेते हैं और इस दौरान उनका बैग गुंडोंं से बदल जाता है। गुंडे तीनों के पीछे अपना बैग लेने के लिए पड़ जाते हैं और यही से कहानी शुरू होती है।
