Laapataa Ladies Box Office Collection : किरण राव (Kiran Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म को किरण राव के एक्स हसबैंड आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?
Laapataa Ladies Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
फिल्म ने कुल मिलाकर 6.03 करोड़ का बिजनेस किया है। लापता लेडीज ने पहले दिन 75 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 1.05 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन 1.75 करोड़, चौथे दिन 50 लाख और पांचवें दिन 55 लाख की कमाई की थी। फिल्म ने 7 दिनों में 6 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में और ज्यादा कमाई करेगी।
जानें लापता लेडीज की कहानी
लापता लेडीज दो दुल्हनों की कहानी है जिनकी अदला बदली हो जाती है। फिल्म में नितांशी गोयल फूल कुमारी और प्रतिभा रांटा ने पुष्पा रानी का किरदार निभाया है। दोनों अपने-अपने जीवन में मुश्किलों का सामना करती हैं। अब फूल औ पुष्पा कैसे अपनी मंजिल तक पहुंचती है। इसी पर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म में महिला और पुरुष के बीच के भेदभाव को बखूबी दिखाया है। लापता लेडीज से किरण राव ने बतौर निर्देशक लंबे समय बाद वापसी की है।
