Laapataa Ladies Box Office Collection Day 1: किरण राव (Kiran Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से किरण राव बतौर निर्देशक लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, छाया कदम और गीता अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
Laapataa Ladies (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से जमाया रंग, अंबानी परिवार ने भी किया डांस
ओपनिंग डे पर धीमी रही लापता लेडीज की शुरुआत
लापता लेडीज की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही। फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमट कर रह गई। Sacnilk.Com के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 65 लाख रुपये की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। लापता लेडीज के साथ थिएटर्स में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की ऑपरेशन वैलेंटाइन रिलीज हुई है। मानुषी और वरुण की फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
क्या है लापता लेडीज की कहानी
लापता लेडीज दो औरतों के अदला-बदली की कहानी है। दीपक नाम का शख्स शादी करके अपनी पत्नी फूल कुमारी की जगह दूसरी औरत पुष्पा को अपने घर लेकर आता है। फूल कुमारी को अपने पति और गांव का नाम तक नहीं पता होता है। वहीं, पुष्पा अपनी संदिग्ध हरकतों से पुलिस की नजरों में आ जाती हैं। क्या फूल कुमारी को ढूंढ पाएगा दीपक इसकी के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी है।
