Kuberaa Box Office Collection: चौथे दिन भी कायम है 'कुबेर' का जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2025, 12:34 PM IST

Kuberaa Box Office Collection Day 4: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni) की लीड रोल वाली फिल्म कुबेर (Kuberaa) ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Kuberaa Box Office Collection Day 4: साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कुबेर (Kuberaa) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं अब भी फिल्म का जलवा बरकरार है। इसी बीच फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। फिल्म चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती नजर आईं। तो चलिए देखते हैं धनुष की फिल्म कुबेर ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Kuberaa Box Office Collection Day 4

चौथे दिन 'कुबेर' ने कमाए इतने करोड़ रुपये

धनुष और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म कुबेर ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कुबेर ने चौथे दिनों बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष की फिल्म कुबेर ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 55 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed