Kuberaa Box Office Collection Day 1: 'कुबेर' ने दी 'सितारे जमीन पर' को पटखनी, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 21, 2025, 12:57 PM IST

Kuberaa Box Office Collection Day 1: साउथ स्टार धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म कुबेर (Kuberaa) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म कुबेर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कमाई ने मेकर्स का दिल खुश कर दिया है।

Kuberaa Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म कुबेर (Kuberaa) रिलीज होने के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। जिसके बाद फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। धनुष की इस फिल्म नें पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि धनुष और नागार्जुन की फिल्म कुबेर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर खूब बातें हो रही हैं।

Kuberaa Collection

कुबेर ने पहले दिन मचाया धमाल

धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सबको हैरान का कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष की फिल्म कुबेर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है असल आकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म की पहले दिन की कमाई देखने के बाद फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed