Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपिल शर्मा की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब 12 दिसंबर को रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई है। कपिल शर्मा की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
पहले दिन की इतनी कमाई
कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की कमाई को लेकर आई रिपोर्ट है। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को रिलीज हुए एक दिन पूरा हो गया है। अब फिल्म की कमाई की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास जलवा नहीं दिखा पाई। फिल्म की उम्मीद से भी काफी कम कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी (Anukalp Goswami) के निर्देशन में बनी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान (Ayesha Khan), त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury), पारुल गुलाटी (Parul Gulati), वारिना हुसैन (Warina Hussain) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) अहम रोल में है। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
