Kesari 2 Box office Collection day 1 Prediction: सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी अक्षय कुमार की फिल्म, निर्माताओं की बढ़ी चिंता?

Kesari 2 Box office Collection day 1 Prediction: करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' (Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक यह मूवी ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में कमाई करने में सफल रहेगी।

Kesari 2 Box office Collection day 1 Prediction: साल 2025 की शुरुआत में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एरियल एक्शन बेस्ड मूवी 'स्काई फाॅर्स' रिलीज हुई थी। 'स्काई फाॅर्स' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने अभिनेता की नई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' (Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh) को 18 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश करने का फैसला किया है। कुछ दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों की ओर शानदार रिस्पॉन्स मिला। यही नहीं 'केसरी चैप्टर 2' ने टिकट खिड़की पर भी ठीक-ठाक एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। आइए देखें यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।

सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी 'केसरी चैप्टर 2'

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 से 8 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। आज की एडवांस बुकिंग देखने के बाद यह आंकड़ा 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच भी जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि ये मूवी ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में कमाई करेगी। इस मूवी की एडवांस बुकिंग को मेकर्स ने 16 अप्रैल के खोल दिया था।

End of Feed