Kantara Chapter 1: पहले दिन झन्नाटेदार ओपनिंग लेगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, इतने करोड़ का होगा कलेक्शन

Kantara Chapter 1 Box office Day 1: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को लेकर लोगों के अंदर अलग ही हाइप देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह मूवी पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करेगी।

Kantara Chapter 1 Box office Day 1: सिनेप्रेमियों के लिए 2 अक्टूबर का दिन बड़ा ही खास होने वाला है। इस दिन वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और साउथ के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। दोनों ही फिल्मों का तगड़ा क्लैश देखने के लिए हरकोई बेताब हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर निर्माताओं को खुश कर सकती हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल साबित हो सकती है।

Kantara Chapter 1 Box office Day 1

Image Source: IMDb

पहले दिन इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'कंतारा: चैप्टर 1'

ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर कहना है कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा: चैप्टर 1' की बॉक्स ऑफिस पर होने जा रही जोरदार टक्कर एक बड़ा घमासान हो सकता है। उन्हें लगता है कि ऋषभ की यह पीरियड माइथोलॉजिकल ड्रामा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी।

End of Feed