Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 5: औंधे मुंह गिरी Kangana Ranaut की फिल्म, देखें आंकड़े

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने पांचवे दिन महज इतनी कमाई की है।

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 5: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे है। पहले वीकेंड फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की लेकिन अब मूवी का बुरा हाल हो गया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने पांचवे दिन महज इतनी कमाई की है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'मुझे उस आदमी से...', Diljit Dosanjh के साथ लड़ाई पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, खत्म हुई दुश्मनी?)

Kangana Ranaut Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office

'भारत भाग्य विधाता' ने कमाए इतने रुपये (Bharat Bhhagya Viddhaata film)

'भारत भाग्य विधाता' ने कमाए इतने रुपये

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा देखने को मिला, लेकिन सोमवार और मंगलवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने भारत में 52 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 5.42 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को 1.45 करोड़ और रविवार को 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 65 लाख रुपये रह गई। अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।

End of Feed