Jolly LLB 3 Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) इस शुक्रवार यानी 19 सितंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। बीती दोनों फिल्में 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। ऐसे में अब सभी दर्शकों को 'जॉली एलएलबी 3' का इंतजार है। इस मूवी के निर्माताओं की बहुत उम्मीद है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह मूवी किसानों के विरोध प्रदर्शन की कहानी है, जिसमें ह्यूमर और ड्रामा भरपूर होगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद लग रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' ओपनिंग डे पर करोड़ों रुपये की कमाई करेगी।
Image Source: IMDb
पहले इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी 'जॉली एलएलबी 3'
'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर फैन्स को खूब पसंद आया है। 'जॉली एलएलबी 2' ने 13.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' पहले दिन 13-15 करोड़ रुपये की कमाई ओपनिंग डे पर कर सकती है। बीते कई महीनों से ऐसा देखा गया है कि अगर शुक्रवार के दिन ऑडियंस को फिल्म पसंद आती है तो शनिवार और रविवार के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरेशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी के प्रमोशन में फिल्म की स्टारकास्ट कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वैसे आप इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
