Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) को मेकर्स ने 19 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। इस मूवी को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। शुरुआती वीकेंड में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम को शानदार शुरुआत मिली थी। वीक डेज पर फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद यह अब धीरे-धीरे ही सही मगर आने वाले समय में फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 100 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी।
Image Source: IMDb
100 करोड़ी होने से कुछ ही कदम दूर है फिल्म 'जॉली एलएलबी 3'
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) ने शुरुआती वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Sacnilk के मुताबिक इस मूवी ने बुधवार के दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 6 दिनों के बाद यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 69.75 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल साबित हुई है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही पार कर लेगी।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिले हैं। 'जॉली एलएलबी 3' में अरशद ने जगदीश त्यागी का किरदार निभाया है जबकि अक्षय कुमार जगदीश्वर मिश्रा के रोल में नजर आ रहे हैं। 19 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में सौरभ शुक्ला, सीमा बिस्वास, गजराज राव, राम कपूर, अमृता राव और हुमा कुरैशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अगर आप इस मूवी को देख चुके हैं और यह आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।
