Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की लीड रोल वाली फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में थलापति विजय की फिल्म फिल्म जन नायगन ने अभी हाल ही में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म जन नायगन को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म जन नयागन ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Odyssey Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, देखें आंकड़े
'जन नायगन' ने मचाया धमाल
पूजा हेगड़े और थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म जन नायगन के बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म जन नायगन तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी देओल और थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म जन नायगन ने अब तक 92.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। लेकिन फिल्म जन नायगन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: थलापति विजय की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
दुनियाभर में की इतनी कमाई
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी खूब कमाई कर रही है। फिल्म जन नायगन ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 171.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म तीन दिनों में भी अपने बजट के आधी कमाई कर चुकी है। फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
