Jaat Box Office Collection Day 9: "केसरी 2" के आने से "जाट" की कमाई पर पड़ा कितना असर, नौवें दिन बटौर रहे हैं इतने करोड़

Jaat Box Office Collection Day 9: जाट को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। अब सनी पाजी को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 आ गई है। आइए आपको बताते हैं केसरी चैप्टर 2 रिलीज होने पर जाट का क्या हाल है ।

Jaat Box Office Collection Day 9: सनी देओल ( Sunny Deol) की फिल्म जाट( Jaat) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे नौ दिन हो गए हैं। फिल्म का जिस हिसाब से क्रेज नजर आ रहा था उस तरह से यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर पाई। मेकर्स को उम्मीद थी कि जाट पहले हफ्ते में 100 करोड़ कर जाएगी लेकिन अभी तक इसने केवल 65 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। हालांकि धीमी सही लेकिन जाट की चाल अच्छी चल रही है। दूसरी तरफ कल थिएटर्स में अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी रिलीज हुई है। आइए आपको बताते हैं कैसा है जाट का हाल

Jaat Box Office Collection Day 9

सनी देओल ( Sunny Deol) स्टार फिल्म जाट ( Jaat) ने नौवें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 65.25 करोड़ हो गया है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर 76 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म इसी रफ्तार के साथ आगे बढ़ती रही तो अगले वीक तक यह 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।

End of Feed