Border 2 economics: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने साल 2025 का अंत रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ किया था, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे और साल 2026 में हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री बॉर्डर 2 के साथ धमाकेदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत देसांझ और अहान शेट्टी जैसे सुपरस्टार्स हैं। ये बॉलीवुड की बिगेस्ट एक्शन वॉर ड्रामा है, जिसके लिए दर्शक अभी से काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म बॉर्डर 2 का प्रमोशन जोर-शोर से हुआ है, जिस कारण माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने जा रही है। ट्रेड पंडितों का दावा है कि बॉर्डर 2 की शुरुआत इतनी धमाकेदार रहेगी कि इस धमाके की शुरुआत दूर-दूर तक सुनाई देगी। हालांकि अब तक कोई ये नहीं बता पा रहा है कि इसकी लाइफटाइम कमाई कितनी रहेगी? इसका अनुमान लगाना अभी आसान भी नहीं है क्योंकि फिल्म ने अभ तक बॉक्स ऑफिस पर एक वीकेंड तक पूरा नहीं किया है। हालांकि ट्रेड पंडितों ने ये बता दिया है कि बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनने के लिए कितनी कमाई करनी होगी? (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' ने रिलीज से पहले ही किया करोड़ों रुपये का कलेक्शन, मेकर्स हुए मालामाल)
Image Source: Movie Poster
Image Source: टी-सीरीज
300 करोड़ के बजट में बनी है बॉर्डर 2
सनी देओल के साथ एक वक्त बॉलीवुड लो-बजट मूवीज बनाने को तैयार नहीं था लेकिन गदर 2 के हिट होते ही निर्माता उनके साथ बिग बजट एक्शन फिल्में बनाने के लिए आतुर हैं। यही कारण है कि टी-सीरीज ने सनी पाजी के साथ मिलकर 300 करोड़ी बॉर्डर 2 बनाई है, जिसमें बड़े-बड़े एक्शन सीन्स हैं और वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसी लम्बी-चौड़ी स्टारकास्ट है। ये साल 2026 की पहली मेगा बजट मूवी है, जिसको लेकर दर्शकों में अच्छा बज भी है। (इसे भी पढ़ें: Border 2 के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, इन देशों में नहीं रिलीज होगी फिल्म)
बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर करनी होगी कितनी कमाई?
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो 300 करोड़ के बजट में बनी बॉर्डर 2 को अगर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम करना है तो सिनेमाघरों में 600 करोड़ रुपये कमाने होंगे। अगर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों से 600 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है और ये कैसे भी 650 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाती है तो ट्रेड पंडित इसे बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बोलने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
कितने करोड़ की ओपनिंग लेगी बॉर्डर 2
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों के बीच में शानदार उत्साह नजर आ रहा है, जिसे देखते हुए ये माना जा रहा है कि ये सिनेमाघरों में 40 करोड़ की ओपनिंग लेगी, जिसे अच्छा माना जा सकता है। फिल्म बॉर्डर 2 ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 30K टिकिट बेच दिए हैं।
