'Housefull 5' Box Office collection Day 8: फ्राइडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार! जानिए कितना हुआ आठवें दिन का कलेक्शन

'Housefull 5' Box Office collection Day 8: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ की रफ़्तार पहले की तुलना में अब होने लगी है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ से हो रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने आठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

'Housefull 5' Box Office collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर नजर आ रहा है। इस शुक्रवार को हाउसफुल-5 का पहला फ्राइटे टेस्ट था, जिसमें फिल्म ने अच्छी कमाई कर इस टेस्ट को पास कर लिया है। आइए जानिए है कि फिल्म ने अपने आठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Housefull 5 Box Office collection

Housefull 5 Box Office collection

कितनी हुई फिल्म की कमाई

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’की कमाई में भले ही पहले की तुलना में कमी आई है, लेकिन जहां फिल्म ने पहले हफ़्ते में दमदार शुरुआत की और बड़ी कमाई की, वहीं आठवें दिन इसने कम कलेक्शन किया। Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने आठवें दिन 6 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म ने 133 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने अपने पहले शुक्रवार को 24 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद शनिवार को 31 करोड़ रुपये और रविवार को 32.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले ही 87.5 करोड़ रुपये एकत्र कर लिए थे।

End of Feed