Housefull 5 Advance Booking: अक्षय कुमार पर होगी पैसों की बारिश, 5000 स्क्रीन्स पर होने जा रही है रिलीज

Housefull 5 Advance Booking: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' इसी हफ्ते यानी 6 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इस मूवी को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करने का फैसला किया है।

Housefull 5 Advance Booking: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की 5वीं किस्त 6 जून को रिलीज होने जा रही है। निर्माताओं ने 'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग भी ओपनिंग कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों ने टिकट खिड़की पर 'हाउसफुल 5' की बुकिंग शुरू कर दी है। मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' से क्लैश होने के बाद भी 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) का क्रेज लोगों के अंदर कम होता नजर नहीं आ रहा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस मूवी को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Akshay Kumar's Housefull 5

इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'हाउसफुल 5'

निर्माताओं ने अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को लगभग 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। चारोंओर से 'हाउसफुल 5' को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। मेकर्स ने फिल्म लगभग 225 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया है। दूसरी ओर फिल्म के सेटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स को 135 करोड़ रुपये में बेचा गया है। अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' को ब्लॉकबस्टर कहलाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करनी होगी। ट्रेड्स रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक एडवांस बुकिंग से 3.8 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

End of Feed