Haq Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) रिलीज होने के बाद से खबरों में बनी हुई हैे। फिल्म हक की स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। तो वहीं इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई ने भी लोगों के होश उड़ा रखे हैं। फिल्म हक को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म हक ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Haq Movie
'हक' ने दूसरे दिन मचाया धमाल
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक एक बार फिर अपनी कमाई की वजह से चर्चा में आ गई हैं। फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। दूसरे दिन भी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने दूरे दिन लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ये कमाई पहले दिन के मुकाबले लगभग डबल है। फिल्म हक ने पहले दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई लगभग 6 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म हक की कमाई के इन आंकड़ों फैंस का दिल खुश कर दिया है।
वीकेंड तक पार होगा ये आंकड़ा
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई की रफ्तार में तेजी आने के बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि मूवी अपने ओपनिंग वीकेंड तक 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी। सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के डायरेक्शन में बनी फिल्म हक में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहम रोल में हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
