Haq Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली फिल्म हक (Haq) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब इमरान हाशमी और यामी गौतम की धांसू फिल्म हक की कमाई के आंकडे भी सामने आ रहे हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image Source: Haq Movie
'हक' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक रिलीज होते ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म हक रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक धमाकेदार कमाई करती नजर आई है। Bollywood Hungama और Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसे काफी अच्छा माना जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें आपको इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई बढ़ी हुई नजर आने वाली है।
कितना है फिल्म हक का बजट
सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के डायरेक्शन में बन रही इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि ये मूवी वीकेंड तक धमाल मचाने वाली है। फिल्म हक के लिए मेकर्स ने 20-25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। माना जा रहा है फिल्म अपना बजट कुछ ही हफ्तों में निकाल लेगी। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
