Hanuman Ansh Box Office Collection: आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस मूवी का निर्माण करने के बाद मेकर्स ने कभी नहीं सोचा होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। महज लाखों रुपये की ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाया है जबकि इसका निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 35वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Song Sach Ka Daayra OUT: गुलजार के शब्दों को मिला अमित त्रिवेदी का म्यूजिक-बी प्राक की आवाज का साथ, देखें वीडियो)
200 करोड़ी बनने वाली है 'हनुमान अंश' (Pic Credit: Instagram)
35वें दिन 'हनुमान अंश' ने इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने 35वें दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई लगभग 163.13 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं दूसरी फिल्म की कुल इंडिया ग्रॉस कमाई अब करीब 192.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से 'हनुमान अंश' अब महज एक कदम दूर है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो 36वें दिन यह बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samuk: अक्षय कुमार संग बनेगी इस 'मुक्काबाज' स्टार की जोड़ी, मचेगा धमाल)
10 लाख की ओपनिंग से 200 करोड़ तक का सफर
'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में 10 लाख रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। शुरुआत में इसकी कमाई की रफ्तार बेहद कम थी लेकिन दूसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला। इसके बाद फिल्म ने कई दिनों तक उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। यही शानदार ग्रोथ अब फिल्म को 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर ले जा रही है। 'हनुमान अंश' के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'हनुमान अंश' की कहानी को फिल्म में बदलना उनके लिए आसान नहीं था। वह पहले अपनी किताब 'Divine Detour: That Changed My Life' लिख चुके थे और उनके मन में उसी किताब पर फिल्म बनाने का विचार आया था।
