Haiwaan Box Office Prediction Day 1: अक्षय-सैफ स्टारर की ओपनिंग रहेगी फीकी, सिंगल डिजिट में सिमटेगा कलेक्शन

Haiwaan Box office Prediction Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को मेकर्स ने 11 सितंबर के दिन रिलीज कर दिया है। यह फिल्म पहले दिन बेहद निराशाजनक ओपनिंग लेती दिखाई देगी।

Haiwaan Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान को कई सालों के बाद एक साथ बड़े परदे पर फिल्म 'हैवान' में देखा जा रहा है। 11 सितंबर के दिन यह मूवी रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह मूवी एक क्राइम थ्रिलर है। ट्रेलर देखने के बाद इस मूवी को देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आए। मगर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर इसकी ओपनिंग को लेकर कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हैवान' ने देश की दो प्रमुख नेशनल थिएटर चेन PVR INOX और Cinepolis में ओपनिंग डे के लिए करीब 10 हजार टिकट ही बेचे हैं। एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पहले दिन बेहद कम कमाई करेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samuk: अक्षय कुमार संग बनेगी इस 'मुक्काबाज' स्टार की जोड़ी, मचेगा धमाल)

Haiwaan Box office Prediction Day 1

अक्षय-सैफ स्टारर की ओपनिंग रहेगी फीकी (Pic Credit: Instagram)

दर्शकों के रिव्यू पर टिकी हैं 'हैवान' की उम्मीदें

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' की एडवांस बुकिंग ने मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। 'हैवान' के लिए असली गेम दर्शकों के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ से तय होगा। अगर फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है, तो पहले दिन के बाद इसकी कमाई में तेजी देखने को मिल सकती है। 'हैवान' प्रियदर्शन की 98वीं फिल्म है, जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि 'हैवान' पहले दिन 5 से 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Song Sach Ka Daayra OUT: गुलजार के शब्दों को मिला अमित त्रिवेदी का म्यूजिक-बी प्राक की आवाज का साथ, देखें वीडियो)

'हैवान' से पहले प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 'भूत बंगला' में नजर आई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट का दर्जा मिला था। हालांकि 'हैवान' का जॉनर पूरी तरह अलग है। यह एक थ्रिलर-ड्रामा है और इसका टारगेट ऑडियंस भी अलग है। इस मूवी में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, जिशु सेनगुप्ता, पहल चौधरी और नायरा शाह को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का भी स्पेशल अपीयरेंस होगा।

End of Feed