Good Bad Ugly Box Office Collection: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली'(Good Bad Ugly) 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।
Good Bad Ugly
अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अजित कुमार की फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'गुड बैड अग्ली' ने 29.25 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़, तीसरे दिन 19.75 करोड़ और चौथे दिन 22.3 करोड़ रुपए कमाए थे। पांचवें दिन 'गुड बैड अग्ली' का कलेक्शन 15 करोड़ और छठे दिन 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वही 7वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया है।
200 करोड़ का आकड़ा जल्द करेगी पार
फिल्म ने भारत में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनिया भर में इस बात से अजित कुमार के फैंस के बीच काफी ज्यादा खुश का माहौल है।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
गुड बैड अग्ली में अजित कुमरा के अलावा और त्रिशा,अर्जुन दास, सुनील, कार्तिकेय देव, प्रिया प्रकाश वारियर, प्रभु, प्रसन्ना, टीनू आनंद और रघु राम भी हैं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। यह रेड ड्रैगन उर्फ एके नामक एक सेवानिवृत्त गैंगस्टर की कहानी है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए सेवानिवृत्ति से बाहर आता है।
