Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 1: 'थामा' के समाने चट्टान बनकर खड़ी है हर्षवर्धन राणे की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा की इंटेंस लव-स्टोरी 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने पहले दिन सिनेमाघरों में धूम मचाते हुए 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार ओपनिंग ली है। 'थामा' से क्लैश होने के बाद भी यह कमाई शानदार बताई जा रही है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 1: साल 2025 की दिवाली पर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की इंटेंस लव-स्टोरी 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को मेकर्स ने 21 अक्टूबर के दिन रिलीज किया। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब थे। दिलचस्प बात यह है कि 'सनम तेरी कसम' के बाद फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को हर्षवर्धन राणे का दमदार कमबैक बताया है। मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'थम्मा' से 21 अक्टूबर के दिन क्लैश होने के बाद भी हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat-Thamma

Pic Credit: IMDb

पहले दिन 'एक दीवाने की दीवानियत' को मिला ऑडियंस का प्यार

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमानों के अनुसार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस मूवी को लखनऊ, चेन्नई और जयपुर जैसे शहरों में खूब पसंद किया गया है। फिल्म की कमाई का ज्यादातर हिस्सा इन्ही शहरों से आया है। हर्षवर्धन राणे के साथ इस मूवी में पंजाब की मशहूर अदाकारा सोनम बाजवा भी अहम रोल में हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन इंटेंस केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed