Dunki Box Office Collection Day 6: राजकुमार हिरानी की फिल्मों का हर बार क्रेज होता है। उनकी लेटेस्ट फिल्म डंकी भी सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोगों का मानना है कि डंकी एक राजकुमार हिरानी के लेवल की फिल्म नहीं है। फिल्म में कई लूप होल हैं और साथ ही फिल्म दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब नहीं रहती है। कई लोगों का मानना है कि मूवी में कई जगह शाहरुख खान की एक्टिंग भी काफी औसत रही है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तापसी पन्नू (Tapsi Pannu) स्टारर डंकी (Dunki) को रिलीज हुई अब 6 दिन पूरे हो गए हैं।
Image Credit: Social Media
हालांकि छटवें दिन फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई देखी है। फिल्म डबल डिजिट में भी कलेक्शन नहीं कर सकी है। आइए अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Dunki Box Office Collecion: डंकी ने की इतनी कमाई
शाहरुख खान की फिल्म डंकी को बॉक्स ऑफिस पर सालार से तगड़ा कॉम्पिटीशन मिल रहा है, हालांकि सालार की कमाई से डंकी को ज्यादा असर नहीं पड़ रहा क्योंकि हिंदी भाषा में सालार की कमाई भी औसत ही है। Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 6वें दिन डंकी ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 137 करोड़ के पार चली गई है।
