Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: बड़ी गिरावट के बाद भी 200 करोड़ी बनी अजय देवगन की फिल्म, देखें आंकड़े

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3 The Conclusion) का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही दबदबा बना हुआ है। गांधी जयंती के मौके पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अजय देवगन की यह मूवी केवल 5 दिनों के अंदर भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने के बाद यह मूवी अपने बजट से ज्यादा कमाई कर निर्माताओं की झोली भरने में लगी हुई है। तो चलिए देखते हैं शुरुआती 5 दिनों में यह मूवी कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tu Hai Meri Kiran Trailer Out: प्यार, जुनून और रहस्य से भरपूर सोनाक्षी-जहीर की फिल्म, देखें ट्रेलर)

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 5

200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

5वें दिन 200 करोड़ी बन गई 'दृश्यम 3'

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के शुरुआती चार दिनों में करीब 195.50 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। 5वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई की। Sacnilk द्वारा साझा किए गए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 212.50 करोड़ रुपये हो गया है। मंगलवार को कोई बड़ा हॉलिडे ना होने के बाद 17 करोड़ रुपये कमाने फिल्म के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे साफ है कि शुरुआती वीकेंड के बाद भी दर्शकों के बीच 'दृश्यम 3' को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yami Gautam और Aditya Dhar नहीं छोड़ेंगे मुंबई, हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों पर आया बड़ा अपडेट)

यहां देखिए 'दृश्यम 3' के 5 दिनों का कलेक्शन...

शुक्रवार: 62 करोड़ रुपये

End of Feed