Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3: The Conclusion) को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि इस मूवी ने 2 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकडा बॉक्स ऑफिस पर पार लिया था। शुरुआती तीन दिनों के कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि विजय सालगांवकर की कहानी का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। तो चलिए देखते हैं 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में कितने रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Sanjay Dutt ने अपने बयान पर दी सफाई, बोले- 'मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना...')
'दृश्यम 3' ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
तीन दिनों में 'दृश्यम 3' ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' ने रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन करीब 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया है। फिल्म को रविवार को करीब 17,299 शोज मिले, जिनमें दर्शकों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली। इस मूवी ने शुक्रवार को 62 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन करीब 53.50 करोड़ रुपये रहा। रविवार को फिल्म की कमाई में 14 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। शुरुआती वीकेंड में यह मूवी 176.50 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: सनी देओल की ‘Ikka 2’ पर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर Siddharth P Malhotra ने किया कन्फर्म)
अजय देवगन एक बार फिर 'दृश्यम 3' में विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। बीते दोनों पार्ट्स की लोकप्रियता के बाद 'दृश्यम 3' को जबरदस्त फायदा हुआ है। पिछले दोनों पार्ट्स की तरह इस बार भी कहानी विजय और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन तीसरे भाग में उसके सामने पहले से बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। कहानी में मीरा देशमुख एक बार फिर विजय की जिंदगी में लौटती हैं। वहीं, क्राइम ब्रांच का एक नया और बेहद तेज-तर्रार अधिकारी विजय की बनाई हुई कहानी और उसके पुराने अलिबी की परतें खोलने की कोशिश करता है। 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का निर्देशन एक बार फिर अभिषेक पाठक ने किया है।
