Dhurandhar Worldwide Box office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। दर्शकों के अंदर इस मूवी को देखने की हाइप कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऑडियंस ने 'धुरंधर' देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं। शानदार ओपनिंग लेने के बाद रणवीर सिंह स्टारर ने रविवार के दिन धांसू कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' और 'विक्रम-वेधा' जैसी फिल्मों को मात दे दी है। आइए देखें फिल्म का अब तक टोटल कलेक्शन कितना रहा है।
Pics Credit: Instagram/Celebs
इतने करोड़ पहुंचा 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस बिजनेस
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ की कमाई की। विदेशों में भी फिल्म ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें टी यह कलेक्शन 1.2 मिलियन डॉलर रहा है। रविवार रात तक 'धुरंधर' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ रुपये कमाई रही। वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्किट में 'धुरंधर' का कलेक्शन 152 करोड़ रुपये रहा है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' नहीं बन पाई रणवीर सिंह के करियर की टॉप वीकेंड ओपनर, इस एक फिल्म ने चकनाचूर किया सपना
इन फिल्मों को 'धुरंधर' ने चटाई धूल
'धुरंधर' ने टाइगर श्रोफ की फिल्म 'बागी 3' को पछाड़ दिया है, जिसने कुल 137 करोड़ रुपये कमाए थे। ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम-वेधा' ने 135 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरी सनी देओल की 'जाट' 107 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। उम्मीद की जा रही है कि 'धुरंधर' ग्लोबल मार्किट में जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस मूवी में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को हर तरफ तारीफ हो रही है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।
