Dhurandhar Worldwide BO: एसएस राजामौली की 'आरआरआर' को रणवीर सिंह की फिल्म ने दी मात, कमाई हुई इतने करोड़

Dhurandhar Beats RRR: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' घरेलू के साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी धांसू कमाई कर रही। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटाने के बाद अब 'धुरंधर' ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज दर्शकों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रही है। 'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इस मूवी ने हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। 'धुरंधर' घरेलू बॉक्स के साथ-साथ दुनिया भर में कमाई के मामले में हर रिकॉर्ड को तोड़ती जा रही है। हिंदी बेल्ड पर अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बाद अब 'धुरंदर' ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के कलेक्शन को विश्व स्तर पर मात दे दी है।

Dhurandhar Beats RRR

Pic Credit: IMDb

'आरआरआर' के कलेक्शन को 'धुरंधर' ने दी मात

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1230 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 'धुरंधर' अब केवल दंगल (2070 करोड़ रुपये), बाहुबली: द कंक्लूजन (1788 करोड़ रुपये) और पुष्पा 2 (1742 करोड़ रुपये) से पीछे है। हालांकि इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन को मात देना 'धुरंधर' के लिए थोड़ा मुश्किल लग रहा है। यह भी मूवी अभी भी हर दिन करोड़ों रुपये छाप रही है।

End of Feed