Dhurandhar The Revenge का टिकिट पहुंचा 2400 के पार, 300 रुपये में यूं देखें...

Dhurandhar The Revenge ticket Price: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर दर्शकों का उत्साह हर रोज बढ़ता जा रहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली एनसीआर में धुरंधर द रिवेंज का टिकिट 2400 रुपये का बिक रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में धुरंधर 2 के टिकिट का प्राइज और भी बढ़ेगा।

Dhurandhar The Revenge ticket Price: धुरंधर द रिवेंज साल 2026 की मोस्ट अवेटिड मूवी है, जिसका इंतजार करोड़ों दर्शक कर रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च के दिन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके पेड प्रिव्यूज टिकिट बिकने शुरू हो चुके हैं। फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसके माध्यम से मेकर्स ने अब तक 21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को टिकिट्स की डिमांड इतनी ज्यादा है कि दिल्ली एनसीआर में इसकी प्राइज इतनी हाई चली गई है कि कई बड़े लोगों के कान खड़े हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि धुरंधर 2 की टिकिट दिल्ली एनसीआर में कितनी की बिक रही है... (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Bookings: रणबीर कपूर की 'एनिमल' को पछाड़ नया इतिहास रचेगी रणवीर सिंह की फिल्म, बिक गए इतने टिकट्स)

Dhurandhar 2

Delhi NCR में 2400 का बिक रहा है Dhurandhar The Revenge का टिकिट

टाइम्स नाउ के हाथ लगी रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म धुरंधर द रिवेंज का टिकिट दिल्ली एनसीआर में 2400 रुपये तक का बिक रहा है। दिल्ली में कई ऐसे लग्जरी सिनेमाघर हैं, जहां दर्शक आराम से मूवी देख सकते हैं। यहां की टिकिट प्राइज छप्परफाड़ चल रही है। अगर सबसे सस्ते टिकिट की बात करें तो वो 300 रुपये तक का मिल रहा है। अगर आप मास सेंटर्स में धुरंधर 2 देखना चाहते हैं तो जेब से केवल 300 रुपये ढीले करने पड़ेंगे। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Paid Previews BO: 13 साल बाद टूटा चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड, स्त्री 2 पर रणवीर सिंह की निगाहें)

यहां 2000 के पार बिक रहा है धुरंधर 2 का टिकिट

PVR Director's Cut, Ambience Mall, Delhi

PVR Director's Cut, DLF Mall Of India, Noida

End of Feed