Dhurandhar Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। हाल ही में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रिलीज को पूरे 31 दिन हो चुके हैं और फिल्म की रफ्तार अभी भी कम नहीं हुई है। पांचवें हफ्ते में भी दर्शक थिएटर्स की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। अब ‘धुरंधर’ की 31वें दिन की कमाई की नई रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने इस दिन कितने करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन कितना हो गया है।
31वें दिन धुरंधर ने किया इतना कलेक्शन
एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर को रिलीज 31 दिन हो गए है, लेकिन मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म धुरंधर ने 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 31वें दिन 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 772.25 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। जिसमें आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
2026 में रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट
आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। अब फैंस को इस मूवी के दूसरे पार्ट का इंतजार है। आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगा। इस पार्ट में फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। अब देखना होगा कि फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाएगा।
