Dhurandhar BO Collection Day 26: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहुंचीं 700 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

Dhurandhar Box Office Collection Day 26: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की धाकड़ कमाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' ने 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि तारीफ के लायक है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 26: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म को रिलीज हुए जल्द ही एक महीना गुजरने वाला है, लेकिन 'धुरंधर' का क्रेज लोगों के बीच खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 'धुरंधर' में कलाकारों की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खूब भा रही है। 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) की दमदार परफॉर्मेंस का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने लगातार 26वें दिन भी डबल डिजिट में धाकड़ कमाई की है, जिससे 'धुरंधर' ने 700 करोड़ रुपये की पारी भी पार कर ली है। 'धुरंधर' के इस क्रेज के बीच बॉलीवुड के कई सितारों की मूवी भी नहीं टिक पा रही है।

dhurandhar box office collection (3)

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं फिल्म का 26वें दिन का कलेक्शन करीब 11.25 करोड़ रुपये रहा। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 712.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। 'धुरंधर' की दमदार परफॉर्मेंस का अंदाजा फिल्म के आए दिन के कलेक्शन से ही लगाया जा सकता है। 'धुरंधर' के रिलीज होने के बाद से अभी तक, एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब फिल्म सिंगल डिजिट पर आई हो। वहीं हिंदी भाषी 'धुरंधर' के लिए सिनेमाघरों में करीब 23 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। फिल्म को लोगों से मिल रहे प्यार को देख कहा जा सकता है कि नए साल पर 'धुरंधर' की कमाई और भी तेजी से बढ़ सकती है।

End of Feed