Dhurandhar BO Collection Day 17: रणवीर की 'धुरंधर' 600 करोड़ से चंद कदम दूर, 17वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' की ताबड़तोड़ कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने तीसरे रविवार को भी ऐसी छप्परफाड़ कमाई की है कि कोई भी हैरान रह जाएगा। 'धुरंधर' अब 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'धुरंधर' ने बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाके करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन धुरंधर अपने कलेक्शन के साथ एक रिकॉर्ड सेट कर रही है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) अब 600 करोड़ रुपये की पारी खेलने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। खास बात तो यह है कि तीसरे रविवार को फिल्म ने इतना जबरदस्त कलेक्शन किया है कि इसकी अपनी ही ओपनिंग का रिकॉर्ड चूर हो गया है।

dhurandhar box office collection

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'धुरंधर' का ये कलेक्शन वाकई में तारीफ के लायक है। फिल्म ने 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया हुआ है कि बाकी मूवीज इसके आगे टिकने से भी कतराएंगी। 38.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 555.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। हालांकि ये फिल्म की कमाई के शुरुआती रुझान हैं। अर्जुन रामपाल स्टारर 'धुरंधर' के इस कलेक्शन को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म दो दिनों में ही 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को 'धुरंधर' हिंदी वर्जन के लिए ही सिनेमाघरों में 63.94 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी।

End of Feed