Dhurandhar BO Collection Day 16: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 16वें दिन हुई 500 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' की ताबड़तोड़ कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने 16वें दिन धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' की ताबड़तोड़ कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर असल मायनों में धुरंधर साबित हो रही है। फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 16वें दिन में कदम रखते ही कई सुपरहिट फिल्मों का तो रिकॉर्ड तोड़ा ही। साथ ही 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। खास बात तो यह है कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी 'धुरंधर' की कमाई बेहद शानदार हो रही है।

Dhurandhar BO Collection

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 16वें दिन 500 करोड़ रुपये की बाउंडरी के बाहर अपनी बॉल पहुंचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने तीसरे शनिवार को 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का ये कलेक्शन 16वें दिन हुआ है, जबकि कई मूवीज ओपनिंग पर भी ये कलेक्शन पाने से चूक जाती हैं। ऐसे में 'धुरंधर' की कुल कमाई 516.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि ये 'धुरंधर' के 16वें दिन के कलेक्शन का अर्ली एस्टिमेट है और इसका आधिकारिक कलेक्शन आना अभी बाकी है।

End of Feed