Dhurandhar Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर' ने बड़े पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की 'धुरंधर' ने बड़े पर्दे पर तो गर्दा उड़ाया हुआ है। 'धुरंधर' के एक-एक सीन के साथ-साथ इसके एक-एक डायलॉग पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। हैरत की बात तो यह है कि 'धुरंधर' ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की है।
फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने रविवार को 58 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की थी तो वहीं दूसरी ओर 11वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि ये 'धुरंधर' के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अर्ली एस्टिमेट है, ऐसे में इसके आंकड़ों में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। 'धुरंधर' ने ओपनिंग पर जहां 28 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था तो वहीं दूसरे सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 11 दिन के कलेक्शन से 'धुरंधर' की कुल कमाई 379.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है। ऐसे में ये भी कहना गलत नहीं होगा कि एक दो दिन में 'धुरंधर' 400 करोड़ रुपये पार कर जाएगी।
वैश्विक स्तर पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अपने खाते में अभी तक 544 करोड़ रुपये जोड़ लिये हैं। बता दें कि 'धुरंधर' को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। खासकर अक्षय खन्ना को विलेन के रूप में खूब पसंद किया जा रहा है। उनके डायलॉग ही नहीं, बल्कि उनका स्वैग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
