Dhurandhar 2 Box Office Day 6 Early Estimates: बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में लगातार कमाल कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने 5 दिनों में वो कमाल करके दिखा दिया है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। छठे दिन की बात करें तो फिल्म धुरंधर 2 की धांसू कमाई जारी है और माना जा रहा है कि ये दिन खत्म होते-होते अपने खाते में 50 करोड़ का आंकड़ा जोड़ लेगी। मिली जानकारी के अनुसार, धुरंधर 2 ने 6:00 बजे तक अपने खाते में 34 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। ऐसे में ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि ये दिन खत्म होते-होते 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा बहुत ही आसानी से पार कर लेगी। (इसे भी पढ़ें: बीते 24 घंटे में Dhurandhar 2 ने गदर 2-सैयारा समेत 8 मूवीज को याद दिलाया छठी का दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड)
Image Source: Dhurandhar 2
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी मूवी बनने को तैयार धुरंधर 2
अभिनेता रणवीर सिंह का करियर कोरोना काल के बाद से अच्छा नहीं चल रहा था। उनकी मूवीज एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थीं, जिस कारण कई लोग उन्हें आशंका की नजरों से देख रहे थे कि उनका करियर ढलान पर है लेकिन धुरंधर सीरीज से उन्होंने फिर से दिखा दिया है कि वो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। चंद फ्लॉप फिल्में उनका स्टारडम छीन नहीं सकती हैं। जब भी उनके हाथ अच्छी मूवी लगेगी, वो बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देंगे। (इसे भी पढ़ें: 'तुम बना लो...', Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा मूवी बताने वालों को राम गोपाल वर्मा ने लताड़ा)
आदित्य धर की पूरी दुनिया में हो रही है तारीफ
डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर सीरीज से साबित कर दिया है कि वो दर्शकों को ऐसी कहानियां सुनाने आए हैं, जो अब तक पर्दे तक नहीं पहुंच पायी हैं। उरी से उन्होंने ये सिलसिला शुरू किया था और अब धुरंधर सीरीज से उन्होंने सभी को दीवाना बना दिया है। रजनीकांत, शाहरुख खान और नागार्जुन जैसे कलाकार सभी आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ कर रहे हैं और राम गोपाल वर्मा जैसे कमाल के डायरेक्टर तो उनके कायल ही हो चुके हैं। आदित्य धर ने धुरंधर सीरीज से साबित कर दिया है कि आने वाले सालों में वो दर्शकों को कुछ और कमाल की कहानियां सुनाएंगे।
