Dhurandhar 2 Advance Booking Day 7: 11 बजे तक रणवीर सिंह ने बेच डाले 6.32 लाख टिकिट, टूटेगा 'बिगेस्ट वेडनेसडे' रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 7: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 बिगेस्ट वेडनेसडे का रिकॉर्ड ध्वस्त करने की ओर आगे बढ़ रही है और इसने 11 बजे तक ही 6.32 लाख टिकिट बेच डाले हैं। ऐसा लग रहा है कि धुरंधर 2 का 7वां दिन भी ऐतिहासिक रहेगा।

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 7: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लम्बे समय से एक ब्लॉकबस्टर मूवी की तलाश थी, जो उन्हें स्टारडम के उस शीर्ष पर ला देती जहां रणबीर कपूर, यश और अल्लू अर्जुन जैसे कलाकार पहले से मौजूद हैं। धुरंधर 2 उनके लिए वही काम कर रही है। धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और सैकड़ों रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं। अगर 7वें दिन की बात करें तो फिल्म धुरंधर 2 ने रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखा है और सुबह के केवल 11 बजे तक ही 6.32 लाख टिकिट बेच डाले हैं। 7वें दिन फिल्म धुरंधर 2 की शानदार रफ्तार देखकर ट्रेड एक्सपर्ट ऐसा मान रहे हैं कि ये फिल्म बिगेस्ट वेडनेसडे का रिकॉर्ड भी आसानी से ध्वस्त कर डालेगी। (इसे भी पढ़ें: पद्मावत की छाती फाड़कर रणवीर सिंह की 2nd Highest Grosser बनी Dhurandhar 2, 5वें दिन मचाया कोहराम)

Dhurandhar 2

Image Source: Movie Poster

एडवांस बुकिंग से ही धुरंधर 2 ने कमाए 22 करोड़ रुपये

ट्रेड से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 ने 11 बजे तक ही एडवांस बुकिंग के जरिए 6.32 लाख टिकिट बेच दिए हैं। एडवांस बुकिंग के जरिए धुरंधर 2 की कमाई 22 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। इतनी शानदार एडवांस बुकिंग को देखकर ट्रेड पंडितों का अंदाजा है कि ये मूवी 7वें दिन बड़ी आसानी से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए सिनेमाचेन्स ने इसके लेट नाइट शोज भी बढ़ा दिए हैं। ऐसे में 7वें दिन 50 करोड़ का आकंड़ा बहुत दूर की कौड़ी नहीं लग रहा है। (इसे भी पढ़ें: बीते 24 घंटे में Dhurandhar 2 ने गदर 2-सैयारा समेत 8 मूवीज को याद दिलाया छठी का दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड)

ग्लोबली 100 करोड़ी होने को तैयार है धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 6 दिनों का सफर पूरा कर चुकी है। फिल्म को देश ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसके दम पर ये 1000 करोड़ी होने को तैयार है। ट्रेड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनसुार, धुरंधर 2 ने 6 दिनों में ग्लोबली 919 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। धुरंधर 2 की लोकप्रियता आने वाले दिनों में भी कम होती नहीं दिख रही है, जिस कारण इसकी 2000 करोड़ की कमाई पक्की मानी जा रही है।

End of Feed