De De Pyaar De 2 Box offfice Day 1: इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी अजय-रकुल की फिल्म, देखें आंकड़े

De De Pyaar De 2 Box offfice Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) दुनिया भर के सिनेमाघरों कल दस्तक देने जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं ले पाएगी।

De De Pyaar De 2 Box offfice Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) कल यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले पार्ट यानी 'दे दे प्यार दे' की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया। ट्रेलर और गानों को जिस तरह का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, उसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि 'दे दे प्यार दे 2' ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में कमाल कर सकती है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही है उनके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' पहले दिन शानदार कमाई करने में कामयाब रहेगी।

De De Pyaar De 2 Box office Day 1

Pic Credit: IMDb

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी 'दे दे प्यार दे 2'

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने अब तक जो बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है, उसे देखने के बाद यह पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहेगी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी ओपनिंग डे पर 7 से 8 करोड़ रुपये कमा सकती है। अगर शुक्रवार के दिन फिल्म का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये रहता है तो शनिवार और रविवार को 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस डबल डिजिट में आसानी से कमाई कर लेगी।

End of Feed