Daayra Box Office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम ड्रामा फिल्म खूब पसंद आ रही है। फिल्म में करीना और पृथ्वीराज पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ रहे हैं और दोनों की परफॉर्मेंस की शानदार है। 18 सितंबर को रिलीज हुई 'दायरा' ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों अच्छी खासी कमाई की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Medha Shankr संग शादी की अफवाहों पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'अभी इसे टालना...')
'दायरा' कर रही शानदार कमाई (Pic Credit: Instagram)
'दायरा' ने रविवार को कितनी कमाई की?
Sacnilk द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक 'दायरा' ने रविवार को रात 10 बजे तक करीब 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को भी फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई करीब 1 करोड़ रुपये रही थी। शुरुआती वीकेंड में 'दायरा' ने भारत में लगभग 5.40 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन करीब 4.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह फिल्म वीकेंड के दौरान अपनी पकड़ बनाए हुए है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya Title Track: छा गई आयुष्मान-शरवरी की केमिस्ट्री, फैन्स को पसंद आया गाना)
क्या है 'दायरा' की कहानी?
फिल्म की कहानी अजूनी नाम की पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार करीना कपूर खान ने निभाया है। अजूनी एक SIT का नेतृत्व करती हैं, जो एक पुलिस एनकाउंटर की जांच कर रही है। इस मामले में कई ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिन पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसे जिंदा जलाने का आरोप है। वहीं दूसरी पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म मेंडीसीपी रमन कुमार की भूमिका में हैं। एनकाउंटर रमन कुमार और उनकी टीम द्वारा किया जाता है। पुलिस का दावा है कि हिरासत में मौजूद आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी। जांच के दौरान अजूनी के सामने जो सच्चाई आती है, वही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है।
