Daayra BO Collection Day 1: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने खोला खाता, बॉक्स ऑफिस पर हुई ऐसी ओपनिंग

Daayra Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन ऐसी कमाई की है।

Daayra Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 'दायरा' क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म है जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखने का काम करती है। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' ने रिलीज होते ही खूब सुर्खियां बटोरीं। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले तैयार हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इंप्रेस तो किया ही, वहीं कलाकारों की एक्टिंग ने भी दर्शकों को मूवी से बांधे रखने का काम किया है। बॉक्स ऑफिस पर 'दायरा' ने दस्तक दे दी है और फिल्म की पहले दिन की कमाई हैरान करने वाली रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra के रमन-अजूनी का Meghna Gulzar ने खोला राज, बोलीं- ‘दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं’

Daayra ने बड़े पर्दे पर खोला खाता

    करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की 'दायरा' ने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये के साथ अपना खाता खोला है। फिल्म ने भारत में 90 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया, वहीं इसके ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 1.08 करोड़ रुपये रहा। 'दायरा' को 2,283 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं सिनेमाघरों में दर्शकों की ऑक्युपेंसी करीब 12 प्रतिशत दर्ज की गई। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' का ये कलेक्शन हैरान करने वाला रहा है। हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म इससे बेहतर परफॉर्म कर सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव

    End of Feed