Cocktail 2 Box office Collection: 7 दिनों में शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर ने कमाए 70 करोड़, मेकर्स नहीं हुए खुश

Cocktail 2 Box office Collection Day 7: शाहिद कपूर-कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' को एक हफ्ता हो गया है। फिल्म 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Cocktail 2 Box office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। वीके में भी ठीक-ठाक कमाई करने के बाद 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन 7 दिनों में 70 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से फिल्म को मिले शानदार रिव्यू का फायदा 'कॉकटेल 2' को बॉक्स ऑफिस पर हुआ है। तो चलिए देखते हैं पहले एक हफ्ते के अंदर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई कितनी की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office Day 1: ओपनिंग डे पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की फिल्म, इतनी रहेगी कमाई)

Cocktail 2 Box office Collection Day 7

7 दिनों में शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर ने कमाए 70 करोड़

7 दिनों में इतना हुआ 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक शाहिद कपूर-कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' ने गुरुवार को गिरावट दर्ज कराते हुए 4.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बुधवार के दिन यह कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये रहा था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने शुरुआती हफ्ते में 70.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। हालांकि मेकर्स अभी इस आंकड़े के खुश नहीं हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने इन 5 फिल्मों को ना कहकर की लाइफ की बड़ी गलती, आज भी होता है पछतावा)

'वेलकम टू द जंगल' से 'कॉकटेल 2' को मिलेगी कड़ी टक्कर

आज यानी 26 जून को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हो गई है। इस मूवी ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज कराई है। हैरानी की बात यह है कि दूसरे वीकेंड में शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' कड़ी टक्कर देगी। 'कॉकटेल 2' के कलेक्शन पर अब अच्छा खासा असर देखने को मिल सकता है।

End of Feed