Chand Mera Dil Box office Day 5: लक्ष्य-अनन्या स्टारर की कमाई रही स्थिर, 5 दिनों में इतना हुआ बिजनेस

Chand Mera Dil Box office Day 5: अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें 5वें दिन इस मूवी ने कितने करोड़ कमाए हैं।

Chand Mera Dil Box office Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर लक्ष्य (Lakshya) की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं। 22 मई से लेकर अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई पर अपने बजट को क्रॉस करने की ओर बढ़ रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। मंगलवार के कलेक्शन के साथ इस मूवी ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: FWICE द्वारा रणवीर सिंह को बैन किए जाने पर Manoj Bajpayee ने किया रिएक्ट, बोलें 'यह मामला जल्द ही...')

Chand Mera Dil Box office

देखें 'चांद मेरा दिल' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

'चांद मेरा दिल' ने की 15 करोड़ रुपये से की कमाई

करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस की गई अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' के 5वें दिन कलेक्शन में मामूली गिरावट देखी गई है। Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। सोमवार को यह कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही 'चांद मेरा दिल' का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 18.16 करोड़ रुपये हो गया है। अनन्या-लक्ष्य स्टारर का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 15.35 करोड़ रुपये है। आने वाले दिनों में इस मूवी की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy और Disha Patani की दोस्ती में आई दरार !! कैप्शन पढ़ फैन्स ने लगाए कयास)

दिलचस्प है 'चांद मेरा दिल' की कहानी

'चांद मेरा दिल' की कहानी अनन्या-लक्ष्य द्वारा निभाए गए किरदारों के इर्द-घूमती है, जो हैदराबाद में अपने कॉलेज के दिनों में मिलते हैं। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उन्हें एक अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है। अनन्या द्वारा निभाया गया इस बच्चे को दुनिया में लाना चाहता है। इसके बाद दोनों शादी कर लेते हैं। धीरे-धीरे इस शादी में कई दिक्कतें आने लगती हैं। आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी पड़ेगी। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस मूवी में आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और अंकुर पोद्दार सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

End of Feed