Border 2 worldwide box office day 1: 'धुरंधर' को धूल नहीं चटा पाई सनी पाजी की 'बॉर्डर 2', कमाई रही इतने करोड़

Border 2 worldwide box office collection day 1: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज हुई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सनी पाजी की फिल्म 'बॉर्डर 2' चाहकर भी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

Border 2 worldwide box office collection day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल की वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी 'बॉर्डर 2' को दुनिया भर में मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'बॉर्डर 2' को भरपूर प्यार मिल रहा है। सेलेब्स के साथ-साथ लोगों को यह मूवी खूब पसंद आ रही है। रिलीज से पहले सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' ने टिकट खिड़की पर भी धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनिया भर में भी कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है। 'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को मात देने में वफल रही है।

Border 2 Failed to beat Dhurandhar

Pics Credit: IMDb

'धुरंधर' को मात नहीं दे पाई सनी पाजी की 'बॉर्डर 2'

Sacnilk के अनुसार सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इस मूवी का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 36 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर 5 करोड़ रुपये फिल्म ने दुनिया भर में कमाए हैं। इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 41 करोड़ रुपये रहा है। अब बात करें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तो इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 41.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'बॉर्डर 2' ने 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ने में पूरी कोशिश की लेकिन यह असफल रही।

End of Feed