ना पुष्पा, ना एनिमल...सनी देओल के नाम हुआ बिगेस्ट मंडे रिकॉर्ड, 4th डे टूटे सारे रिकॉर्ड

Border 2 records Highest Monday Ever: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने चौथे दिन इतिहास रचते हुए बिगेस्ट मंडे अपने नाम कर लिया है। फिल्म बॉर्डर 2 ने फर्स्ट मंडे को 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं, जो कारनामा अब तक किसी भी ब्लॉकबस्टर मूवी ने करके नहीं दिखाया है।

Border 2 records Highest Monday Ever: अभिनेता सनी देओल एक वक्त बॉलीवुड के मास महाराजा कहलाते थे क्योंकि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए जानी जाती थीं। गदर 2 से उनका वही वक्त दोबारा लौट आया है और वो लगातार ट्रेड पंडितों को चौंका रहे हैं। अब बॉर्डर 2 को ही ले लीजिए जिसने चौथे दिन सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 63.59 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ बॉर्डर 2 भारतीय सिनेमा की बिगेस्ट मंडे मूवी बन गई है। इससे पहले रिलीज हुईं केजीएफ 2, पुष्पा 2, एनिमल और धुरंधर ने भी ये कारनामा नहीं किया था। बॉर्डर 2 के साथ सनी पाजी ने एक दफा फिर से ये साबित कर दिया है कि वो ही भारतीय सिनेमा के ओरिजनल मास सुपरस्टार हैं। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 4: सोमवार की छुट्टी का सनी पाजी की फिल्म ने उठाया फायदा, 200 करोड़ी होने से एक कदम है दूर)

Border 2 Record

Image Source: Movie Poster

सनी देओल के नाम हुआ BIGGEST MASS SUPERSTAR OF HINDI CINEMA

एक दौर था जब सनी देओल की एक्शन फिल्में सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही जाना जाती थीं। वो जिस फिल्म को हाथ लगाते थे, दर्शक उसे देखने के लिए सिनेमाघरों में कूद पड़ते थे। बॉर्डर 2 के साथ एक बार फिर से वही नजारा नजर आ रहा है। बॉर्डर 2 ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में एंट्री ली और अब तक इसे 4 दिन हो चुके हैं। इन 4 दिनों में बॉर्डर 2 ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसे तोड़ना अब किसी फिल्म के बस की बात नहीं होगी। फिल्म बॉर्डर 2 ने न केवल मंडे का लिटमस टेस्ट पास किया है बल्कि बिगेस्ट मंडे का ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना अब बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का सपना होगा। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Opening Weekend: सनी देओल की मूवी के सामने धुरंधर-छावा ने टेके घुटने, बना डाला नया रिकॉर्ड)

4 दिनों में बॉर्डर 2 ने कितनी कमाई की है ?

फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में 4 दिन गुजर चुके हैं। पहले दिन बॉर्डर 2 ने 32.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 40.59 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 57.20 करोड़ रुपये और चौथे दिन 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ बॉर्डर 2 की कुल कमाई 193.48 करोड़ रुपये हो चुकी है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि बॉर्डर 2 अगर पांचवे दिन 20 करोड़ रुपये ऊपर का भी कारोबार करती है तो ये बड़े आराम से 500 करोड़ से ऊपर निकल जाएगी। लगभग 70 साल की उम्र में सनी देओल 500 करोड़ की मूवी डिलीवर कर रहे हैं, ये अपने आपमें एक बड़ा रिकॉर्ड है। खान सुपरस्टार्स को ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए नानी याद आने वाली है। वैसे आपका क्या मानना है... सनी देओल इस उम्र में भी जो रिकॉर्ड्स बना रहे हैं, वो कौन सा स्टार तोड़ सकता है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed