Border 2 VS Pathaan: अभिनेता सनी देओल ने 68 साल की उम्र में जिस तरह से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रखा है, वैसा शायद ही किसी दूसरे एक्टर ने कभी किया होगा। बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर केवल 5 दिन हुए हैं और इसकी कमाई 200 करोड़ के पार है। ट्रेड पंडितों की मानें तो शायद ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसे कोई रिकॉर्ड बचे होंगे, जो बॉर्डर 2 के नाम नहीं हुए होंगे। इसका पूरा श्रेय सनी पाजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को जाता है, जो सालों से उनकी ऐसी ही एक्शन एंटरटेनर्स के इंतजार में थी। सनी पाजी को जिस तरह का सपोर्ट फैंस से मिल रहा है, वो काबिल-ए-तारीफ है लेकिन सनी पाजी के मैड-मैड फैंस भी एक रिकॉर्ड बॉर्डर 2 के नाम नहीं करवा पाए हैं, जो अब तक उनके नाम हो जाना चाहिए था। रिपब्लिक वीकेंड का ये रिकॉर्ड अब तक बॉर्डर 2 के नाम होना चाहिए था लेकिन ये अब तक पठान के नाम ही है। (इसे भी पढ़ें: डब्बा बंद पड़ी हैं सनी देओल की ये 2 मल्टीस्टारर, मेकर्स को लगा 200 करोड़ का चूना!!)
Image Source: Movie Posters
बिगेस्ट रिपब्लिक वीकेंड ग्रोसर नहीं बन पायी बॉर्डर 2
Image Source: Movie Poster
अभिनेता सनी देओल की बॉर्डर 2 ने रिपब्लिक वीकेंड पर धांसू कमाई करते हुए धुरंधर और छावा जैसी फिल्मों को धूल चटा दी जो हिन्दी मूवी इतिहास की बिगेस्ट वीकेंड ग्रोसर्स की लिस्ट में शामिल हैं लेकिन पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान रिपब्लिक डे के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने अपने पहले वीकेंड पर 280 करोड़ रुपये छापे थे। इसके मुकाबले सनी पाजी की बॉर्डर 2 केवल 193 करोड़ रुपये ही रिपब्लिक वीकेंड पर कमा पायी है। दोनों फिल्मों के आंकड़े देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि बॉर्डर 2 बिगेस्ट रिपब्लिक वीकेंड ग्रोसर का खिताब पठान से नहीं छीन पायी है। (इसे भी पढ़ें: 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है सनी देओल की 'बॉर्डर 2', अब तक की इतनी कमाई)
सनी देओल की 2nd बिगेस्ट मूवी बनी बॉर्डर 2
Image Source: Movie Poster
भले ही बॉर्डर 2 ने रिपब्लिक वीकेंड ग्रोसर के मामले में पठान को धूल ना चटा पायी हो लेकिन ये फिल्म पहले वीकेंड में ही सनी पाजी की 2nd बिगेस्ट ग्रोसर बन गई है। इस फिल्म ने जाट और गदर जैसी फिल्मों को धूल चटाकर ये खिताब अपने नाम किया है। इस वक्त बॉर्डर 2 से आगे केवल गदर 2 है, जिसकी कमाई 500 करोड़ के पार थी। ट्रेड पंडितों की मानें तो बॉर्डर 2 अगर 2nd वीकेंड में भी अच्छा कारोबार करती है 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और फिर गदर 2 को पटखनी देने की कगार पर पहुंच जाएगी। देखना दिलचस्प रहेगा कि बॉर्डर 2 से सनी पाजी गदर 2 जैसा कारनामा कर पाएंगे या नहीं?
