Border 2 Box Office: 23वें दिन सनी देओल स्टारर का बजा डंका, कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Day 23: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं। यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। आइए देखें इस मूवी का 23 दिनों का कलेक्शन कितना हुआ है।

Border 2 box office collection day 23: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग सिंह ने सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन किया था। 23 जनवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 23 हो गए हैं। 23 दिन के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 'बॉर्डर 2' को अभी भी दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों में देखने जा रही है। अब यह मूवी 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें 23 दिनों में यह कलेक्शन कितने करोड़ रुपये हो गया है।

Border 2 box office collection day 23

Pic Credit: X

400 करोड़ी होने से कुछ कदम दूर है 'बॉर्डर 2'

Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने चौथे शनिवार को लगभग 1.90 करोड़ रुपये कमाए। इस कमाई ने निर्माताओं को खुश कर दिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 80 लाख रुपये की कमाई की थी, जो फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई थी। 23 दिनों के अंदर 'बॉर्डर 2' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 320.45 करोड़ रुपये हो गया है। आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं, यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को ऑफर हुई थी फिल्म)

End of Feed