Border 2 box office collection day 18: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) तीसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है। शुरुआत के लेकर अब तक यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। निराशाजनक बात यह है कि 18वें दिन सनी पाजी की मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट गिरावट दर्ज कराई है। तो चलिए देखते हैं इन 18 दिनों में 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन कितना हो गया है। (इस भी पढ़ें: इंडस्ट्री पर राज करती हैं ये 6 छोटी हाईट वाली हसीनाएं, चौथी वाली तो स्टूल लेकर शूट करती थी फिल्में)
Pic Credit: IMDb
सोमवार को 'बॉर्डर 2' के बिजनेस में आई तगड़ी गिरावट
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के हर दिन के आंकड़े साझा कर रही है। 18वें यानी सोमवार के अनुमानित आंकड़े जो शेयर किए गए हैं उनेक मुताबिक यह मूवी केवल 44 लाख रुपये कमाने में सफल रही है। 'बॉर्डर 2' ने 18 दिनों के अंदर भारत में 309.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस गिरावट को देखने के बाद मेकर्स के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' का हिस्सा नहीं होंगे विजय सेतुपति, सच्चाई से उठ गया पर्दा)
तोड़ डाला दीपिका की 'पद्मावत' का रिकॉर्ड
खास बात यह है कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की 'पद्मावत' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'पद्मावत' का लाइफटाइम बिजनेस 303 करोड़ रुपये रहा था। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को निधि दत्ता ने भी को-प्रोड्यूस किया गया है।
