Border 2 Box Office Day 16: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की वॉर-ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। यह मूवी मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरी है। 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स ने पहले ही यह कह दिया था कि सनी पाजी की मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 'बॉर्डर 2' काफी स्ट्रगल के बाद 16वें दिन आखिरकार 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। तो चलिए देखते हैं कि इस मूवी ने टोटल कलेक्शन कितना किया है।
Pic Credit: X
300 करोड़ रुपये के क्लब में 'बॉर्डर 2' ने ली एंट्री
सैकनिल्क द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के अनुसार सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। 16वें 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह ट्रिपल सेंचुरी मारने में भी सफल रही है। 16 दिनों में सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन अब 301.50 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस मूवी को बनाने के लिए 90 करोड़ रुपये खर्च किए थे। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की सक्सेस के बाद सनी देओल की लगी लॉटरी, निखिल नागेश भट्ट की एक्शन मूवी में आएंगे नजर)
साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को हरकोई पसंद कर रहा है, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। 'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। सनी देओल और वरुण धवन के अलावा 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी सपोर्टिंग रोल में हैं।
