Border 2 Box Office Day 11: बुरी तरह गिर गई सनी पाजी स्टारर की कमाई, सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन

Border 2 Box Office Day 11: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई की थी। सोमवार के कलेक्शन को देखने के बाद अब निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। इस मूवी ने 50% से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज कराई है।

Border 2 Box Office Day 11: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। बीते 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली थी लेकिन 11वें के कलेक्शन ने मेकर्स की चिंता को डबल कर दिया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने की वजह से 'बॉर्डर 2' में शुरुआती 10 दिनों में तगड़ी कमाई कर मेकर्स की झोली पैसों से भर दी। तो चलिए देखते हैं सनी पाजी की इस मूवी ने 11वें कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक)

Border 2 Box Office Day 11

Pic Credit: Instagram

धड़ाम से गिर गई 'बॉर्डर 2' की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के अनुसार सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सोमवार को भारत में 4 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दत्ता और निधि दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई 'बॉर्डर 2' ने 11 दिनों में भारत में 279.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आने वाले दिनों में इस मूवी को 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कोई नहीं रोक पाएगा लेकिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना इसके लिए आसान नहीं होगा।

कितना था 'बॉर्डर 2' का बजट

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' दर्शकों की इम्प्रेस करने में सफल रही है। फिल्म में सनी पाजी और वरुण धवन की एक्टिंग कोई खासतौर पर पसंद किया गया है। एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'बॉर्डर 2' को बनाने में निर्माताओं के लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। (यह भी पढ़ें: तलाकशुदा मर्दों को हमसफर चुन बैठीं विद्या-करीना सहित ये 6 हसीनाएं, कुंवारे लड़के मलते रह गए थे दोनों हाथ)

End of Feed